जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण की मौत
मदनापुर (शाहजहांपुर)। गांव हुकुमनगला मथाना निवासी 50 वर्षीय श्यामपाल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक के भाई पप्पू का कहना है कि श्यामपाल शराब पीने के आदी थे। कुछ लोगों का कर्ज भी उन पर था। इसी वजह से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
श्यामपाल शराब पीने के आदी थे। कुछ समय पहले बीमारी में खर्चा होने के कारण उन पर कुछ लोगों का रुपया बकाया हो गया था। बैंक से भी रुपया कर्ज लिया था। इसी कर्ज की अदायगी की वजह से वह मानसिक तनाव में रहते थे। सोमवार शाम उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उन्हें मदनापुर में प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया लेकिन डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। मंगलवार सुबह मामले की सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पीएम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।