फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा नहीं होने पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। किराना व्यापारी से हुई एक लाख रुपये की लूट का अब तक खुलासा न होने से गुस्साए गांववालों ने हमजापुर चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम से शाहजहांपुर, पीलीभीत, पुवायां और तिलहर मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर अरुण चंद्र ने ग्रामीणों ने जल्द खुलासा का भरोसा दिया। करीब तीन घंटे के बाद जाम खुलने से यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बिजली कॉलोनी में रहने वाले तेजेंद्र सिंह की हमजापुर चौराहे पर किराना की दुकान है। 19 सितंबर की रात तेजेंद्र सिंह दुकान बंद करने के बाद अपने नौकर अजय के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में प्रधान महेंद्र सिंह के घर के पास अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोकी और तमंचे के बल पर एक लाख रुपये और अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर व्यापारी का पिटाई भी की। हीलाहवाली के बाद पुलिस ने मामले में लूट की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन खुलासे में कोई रुचि नहीं दिखाई। अब तक खुलासा न होने से गुस्साए गांव के लोगों ने सोमवार को हमजापुर चौराहे पर जाम लगा दिया, इससे यातायात ठप सा हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अरुण चंद्र ने लोगों को समझाकर जाम खुलाया। सीओ ने घटना का जल्द पर्दाफाश करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें