फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचल कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। हुल्लापुर-हरदोई मार्ग पर सेंढा पुलिया के निकट सोमवार को अज्ञात वाहन से कुचल कर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार युवक की मौत हो गई। मौका पाकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव बरुआ निवासी 24 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे हरदोई के गांव बरबन से एक भूसा भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर वापस गांव बरुआ जा रहा था। रास्ते में सेंढा पुलिया के निकट ईंट भट्टे के सामने चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी और भूसे भरी ट्रॉली के ढीले हुए रस्से को कसने के लिए उतरा। उसने मदद के लिए अनुज को बुलाया तो वह भी सड़क पर आकर रस्सी को कसने जा रहा था तभी हरदोई की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसका सिर अज्ञात वाहन के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
सात माह पहले हुई थी शादी
घटनास्थल पर पति का शव देखते ही पत्नी अर्चना बेहोश हो गई। जैसे-तैसे होश आने पर वह बिलखते हुए कह रही थी कि उसे क्या पता था कि उसका वैवाहिक जीवन सात महीने में ही तबाह हो जाएगा। उधर, मृतक की मां बदहवाश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें