फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईयू कर्मी की बेटी के अपहरण में दो को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) के सिपाही की अगवा 14 वर्षीय बेटी को पुलिस रविवार को भी बरामद नहीं कर सकी। हालांकि, अपहरण में सहयोग के आरोप में दो लोगों को जेल भेज दिया है। इधर, सुसाइट नोट छोड़कर घर से गए एलआई सिपाही का भी सुराग नहीं लग सका है। बेटी की बरामदगी न होने से परेशान एलआईयू सिपाही 27 फरवरी को सुसाइड नोट छोड़कर कहीं चला गया था।
विज्ञापन

चौक कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाले एलआईयू के सिपाही की तैनाती बरेली में है। उनकी कक्षा आठ की छात्रा 14 वर्षीय बेटी 21 फरवरी को घर से कपूर हॉस्पिटल के लिए निकली थी। वापस नहीं लौटी। एलआईयू सिपाही ने अपने चचेरे साले के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटी की बरामदगी न होने पर सिपाही 27 फरवरी को घर पर सुसाइड नोट छोड़कर चला गया था। उसका आरोप है कि बेटी को बरामद करने के लिए पुलिस कुछ नहीं कर रही। सुसाइट नोट में सिपाही ने खुदकुशी करने की भी धमकी दी थी। सिपाही का सुसाइट नोट मिलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है। छात्रा के अपहरण में सहयोग करने वाले दो और लोगों के नाम भी विवेचना में सामने आए हैं। इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छात्रा की बरामदगी के लिए सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं।

छात्रा को तलाश करने में सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें लगी हैं। दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। इनको जेल भेज दिया गया है। छात्रा और सिपाही दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ब्रह्मपाल सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें