फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराचार के समय महिला से छेड़छाड़ पर जमकर चली लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। द्वाराचार के समय नशे में धुत्त बाराती ने वधू पक्ष की एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद जमकर विवाद हो गया। लाठी चलने से लड़की का भाई गंभीर घायल हो गया और तमाम बरातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन

बंडा कसबे में सोमवार को पीलीभीत के बीसलपुर से बारात आई थी। वधू पक्ष ने बारातियों की खूब आवभगत की। इसके बाद बारात द्वाराचार के लिए वधू के दीवाजे पर पहुंची तो नशे में धुत एक बराती ने वधू पक्ष की एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के विरोध करने पर मौके पर हंगामा होने लगा। इस दौरान दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। बरातियों ने वधू के भाई को लाठी से पीटकर गंभीर घायल कर दिया तो वधू पक्ष के लोगों ने गांव वालों की मदद से बरातियों को दौड़ा दौड़ा पीटा। इस पर बारातियों ने खेत में भागकर जान बचाई।
विवाद होने के बाद लड़की पक्ष ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। रात भर पंचायत चलने के बाद भी कोई फैसला नहीं हो सका। इसके बाद मंगलवार सुबह मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बातचीत में वर के पिता ने वधू के पैर छूकर माफी मांगी, इसके बाद मामला शांत हो गया और भांवरें डालकर वधू को विदा कर दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है, कोई पक्ष कार्रवाई नहीं चाहता था। जिस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें