फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर बीस हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां(शाहजहांपुर)। एक महिला ने लोहे की राड का प्रहार कर घायल कर देने के बाद 20 हजार रुपये लूट लिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उधर आरोपी से पुलिस ने मोमाइल पर बात करने के बाद कहा कि लूट की घटना संदिग्ध है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुवायां के गांव इटौली निवासी विनय कुमार ने बुधवार को जमीन का इकरारनामा करवाया था। उसने पत्नी रेखा देवी को 20 हजार रुपये देकर 14 वर्षीय पुत्र विवेक के साथ साइकिल से घर भेज दिया और खुद किसी काम से पुवायां में रुक गया। रेखा देवी ने बताया कि पुवायां मोहम्मदी रोड पर गांव मठिया के पास शाम पांच बजे गांव का एक युवक एक साथी के साथ बाइक से आया और उसके पुत्र की साइकिल को लात मारकर गिरा दिया।
इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और सिर पर लोहे की राड मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसके पास से 20 हजार रुपये भी लूट लिए गए। आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची और रेखा देवी को पुत्र सहित कोतवाली लाई।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी से बात की तो उसने बताया कि वह कई दिन से ससुराल में है। आरोपी ने ससुराल के गांव के प्रधान से भी बात कराई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें