फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी गन्ना खरीद केंद्र पर छापा मारकर छह ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-29
विज्ञापन

फर्जी गन्ना खरीद केंद्र पर छापा, छह ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
गन्ना माफिया छापामार कार्रवाई से सेंटर छोड़कर भागे
मिल प्रबंधन ने आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस को दी तहरीर

अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर।
हाईवे पर गन्ना माफिया के अवैधानिक रूप से चल रहे एक गन्ना क्रय केंद्र पर मंगलवार सुबह चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने मिल के अधिकारियों के साथ छापा मारकर आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई से क्रय केंद्र पर अफरा तफरी मच गई और माफिया गन्ना ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग खड़े हुए। मिल प्रबंधन की ओर से अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

चीनी मिल के कुछ अधिकारियों से सांठगांठ करके गन्ना माफिया लंबे अर्से से चीनी मिल में अपना गन्ना डालकर मोटी कमाई कर रहे हैं। इसकी जानकारी पर मिल प्रबंधक अतुल खन्ना ने मुख्य गन्ना अधिकारी रामशंकर,श्रम कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह और सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा के साथ हाईवे किनारे कशिश ब्रिक फील्ड के समीप माफिया द्वारा चलाए जा रहे अवैधानिक क्रय केंद्र पर छापा मारा। चीनी मिल अधिकारियों की टीम को देखकर तमाम माफिया अपने ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग खड़े हुए। मिल प्रशासन ने मौके पर दर्जन भर से अधिक गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां कब्जे में ली। प्रधान प्रबंधक अतुल खन्ना ने बताया कि इस प्रकरण में अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मिल प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां तमाम माफिया में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रालियां को छुड़वाने के लिए सत्ता पक्ष के नेताओं के सहारे तमाम माफिया मिल प्रबंधन से घुसपैठ करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें