फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को मुचलका पाबंद करने का आरोप लगाते हुए भड़के भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। निकाय चुनाव में भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं को मुचलका पाबंद किए जाने पर भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर कर कहा कि विरोधियों के कहने पर की जा रही कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता मुनेश मिश्रा, केके गुप्ता, राकेश मिश्रा, नगर पालिका पुवायां से भाजपा के टिकट पर अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे डॉ. सुधीर गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता शनिवार को पुवायां कोतवाली पहुंचे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि हर वार्ड में 150 से अधिक लोगों को पाबंद किया जा रहा है, उसमे सबसे ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। पहले चुनावों में ऐसा कभी नही हुआ। उन्होंने कहा कि नगर की जनता गुंडा नहीं है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि मामले की शिकायत अधिकारियों के साथ ही निर्वाचन आयोग से करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की जाएगी। भाजपा नेताओं के कोतवाली पहुंचे तो कोतवाली प्रभारी नहीं मिले। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि निकाय चुनाव को देखते हुए लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। यह कार्रवाई सभी चुनावों में की जाती है। किसी पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं को मुचलका पाबंद किए जाने की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें