फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शाप से नगदी सहित दो लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। एक मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोर नगदी सहित दो लाख रुपये का सामान चुराकर ले गए। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खुटार के तिकुनिया चौराहे के पास कुसुमा रोड निवासी अंकुश गुप्ता की पूरनपुर रोड पर श्रीराम मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। रविवार शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह पड़ोस के लोगों ने दुकान के ताले टूटे देखकर अंकुश को जानकारी दी। अंकुश दुकान पर पहुंचे तो दुकान में रखी 15 हजार की नगदी, चार महंगे स्मार्ट फोन, लैपटॉप, पावर बैंक, चार्जर, एक दर्जन मोबाइल सहित तमाम सामान गायब मिला। अंकुश के अनुसार नगदी सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी किया गया है।
सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। अंकुश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि चोरों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें