फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसाई के पुत्र से आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा (कुशीनगर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फाजिलनगर बाजार से रविवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे एक स्वर्ण व्यवसाई के पुत्र को बाइक सवार बदमाशों ने मारपीटकर आभूषण और मोबाइल लूट लिए। सुल्तानपुर गांव के सामने हुई इस घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने बदमाशों का पीछा करके एक को पकड़ लिया। पटहेरवा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ लूट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति को जेल भेजा गया है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी शम्भू वर्मा की आभूषण की दुकान फाजिलनगर बाजार में है। इनका लड़का राजू रविवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। सुल्तानपुर गांव के पास एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीटकर झोले में रखा सोने व चांदी का आभूषण तथा मोबाइल लूटकर भाग निकले। उसी वक्त पहुंचे बाइक सवार दो लोगों में से एक ने शोर करते हुए बदमाशों का पीछा किया तथा दूसरे ने घायल राजू को संभाला। बाइक सवार का शोर सुनकर कई और लोग भी बदमाशों का पीछा करने लगे। करीब दो किलोमीटर आगे पांडेयपट्टी गांव के पास लोगों ने बदमाशों को घेर लिया। वहां एक बदमाश पकड़ा गया जबकि दो बदमाश लूट का सामान लेकर भाग निकले। लूट की सूचना पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने घायल राजू को अस्पताल भेजा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजन यादव निवासी मलपुरा थाना कटया जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई। पुलिस को उसने अपने दो अन्य साथियों का भी नाम बताया। पटहेरवा पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ लूट समेत कई धाराओं में केस दर्ज करते हुए पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया है। स्वर्ण व्यवसाई के अनुुसार 20 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी तथा मोबाइल लूटकर भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी एसओ अजय यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें