फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा में 53 प्रतिबंधित पशु बरामद

Sat, 20 Feb 2016 11:41 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीती आधी रात के बाद मीरानपुर कटरा इलाके में बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की और बैरियर को तोड़ते हुए ट्रक को भगाया। फिर पुलिस टीमों ने घेराबंदी की तो फायरिंग करते हुए ट्रक छोड़कर पशु तस्कर भाग निकले। ट्रक से कुल 53 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए जिनमें 25 मृत थे। इस संबंध में पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही एक दस टायरा ट्रक जब्त किया गया है। तस्करों से मुठभेड़ करने वाली टीम में मीरानपुर कटरा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, एसआई आसिफ अली एवं कांस्टेबल रमेश चन्द्र, सुबोध और जर्मन सिंह शामिल थे। ब्योरा देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि बीती आधी रात को मुखबिरों से सूचना मिली कि एक दस टायरा ट्रक के ऊपर तथा पीछे धान की बोरियां लगाकर फर्रुखाबाद की तरफ से बरेली की ओर प्रतिबंधित पशुओं की खेप के साथ तस्कर जा रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ सरकडा चौराहे पर बैरियर लगाकर चेकिंग प्रारंभ कर दी। आधी रात के बाद एक ट्रक फर्रुखाबाद की ओर से आता दिखा। पुलिस ने उसे रूकने का संकेत किया तो ट्रक चालक द्वारा
विज्ञापन

बैरियर तोड़कर ट्रक को पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी। इसकी सूचना तुरंत हुलास नगला रेलवे क्रासिंग पर तैनात पुलिस टीम को दी गयी तथा ट्रैफिक को धीमा करा दिया गया। थानाध्यक्ष स्वयं ट्रक का पीछा करने लगे। अपने को घिरता देख नवदिया मोड़ पर ट्रक में सवार तीनों व्यक्ति पुलिस पर फायरिंग करते हुए अंधेरे में भाग निकले। ट्रक में धान की बोरियों के नीचे 53 प्रतिबंधित पशुओं को स्थानीय नागरिकों की मदद से उतारा गया। घायल पशुओं का स्थानीय पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इलाज कराया गया और जीवित पशुओं को स्थानीय नागरिकों में बांट दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें