फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लेखपालों सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। जमीन के मामले में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के निर्देश पर महिला की ओर से दो लेखपालों सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बंडा के गांव देवकली निवासी अनिल कुमार की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उनके ही गांव की रहने वाली एक महिला जयदेवी जिसकी शादी पुवायां के रघुनाथपुर से हुई थी। जयदेवी से उन्होंने एक एकड़ जमीन स्थित गांव रघुनाथपुर पांच लाख रुपये में जरिए बैनामा खरीदी थी। अब जय देवी और पुत्तू सिंह का स्वर्गवास हो गया है। उक्त के परिवार के ब्रहमपाल सिंह, कढ़ेल सिंह और रमेश कुमार ने लेखपाल श्याम मनोहर और लेखपाल केशव कुमार से मिलकर साजिश कर जमीन को अपने नाम दर्ज करा लिया है। जानकारी पाकर उन्होंने कई प्रार्थनापत्र दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और बल्कि उसके ही नाम मुकदमा डाल दिया गया। आरोपी जमीन पर उसका कब्जा नहीं होने दे रहे हैं।
20 जुलाई 18 को वह तारीख करके पुवायां से अपने घर जा रही थी। पुवायां में ब्रह्मपाल, कढ़ेल, रमेश ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसका पर्स छीन लिया गया, जिसमें 215 रुपये, आधार कार्ड आदि कागजात थे। उसके साथ मारपीट भी की गई। उसने पुवायां कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसे बिना रिपोर्ट दर्ज किए भगा दिया। कार्रवाई नहीं होने पर उसने मानवाधिकार आयोग, एडीजी आदि को पत्र भेजे थे। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दोनों लेखपालों सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें