फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के रद्द होने से स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पहले से निरस्त चल रहीं अप-डाउन 12 ट्रेनों का निरस्तीकरण आगे बढ़ाने के साथ तीन दिन में 12 और ट्रेनों को 24 अप्रैल तक के लिए निरस्त किए जाने के बाद यहां स्टेशन पर सन्नाटा पसरने लगा है। यही नहीं, वाराणसी रेल सेक्शन में इंटरलॉकिंग काम के चलते ट्रेनों का धड़ाधड़ निरस्तीकरण लंबी दूरी के यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। रोडवेज बसों पर दबाव बढ़ा है, लेकिन यहां भी समस्या है। दरअसल, शाहजहांपुर डिपो की 45 बसों को चुनाव आयोग ने अधिग्रहीत कर लिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि रेलवे ने 15 नवंबर 2018 से 15 फरवरी 2019 तक के लिए कोहरे की वजह से अप-डाउन 18 ट्रेनों को निरस्त किया था। बाद में इन ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। एक अप्रैल को भी ट्रेनें बहाल नहीं हो सकीं। निरस्तीकरण 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। हालांकि, इस बीच अप-डाउन छह ट्रेनों जनसेवा, जनता और मुगलसराय एक्सप्रेस को बहाल कर दिया गया। बाकी ट्रेनों को 16 अप्रैल से बहाल किए जाने की बात कही गई। निरस्त चल रहीं इन अप-डाउन 12 ट्रेनों राज्यरानी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, अजमेर एक्सप्रेस, बरेली-बनारस एक्सप्रेस, सहारनपुर पैसेंजर, शाहजहांपुर-लखनऊ मेमो का निरस्तीकरण एक बार फिर से 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच वाराणसी रेल सेक्शन में इंटर लॉकिंग के काम के चलते तीन दिन में अप-डाउन 12 और ट्रेनों को 24 अप्रैल तक निरस्त कर दिया गया है। इनमें पंजाब मेल, अमृतसर मेल, जनता एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी, उपासना एक्सप्रेस शामिल हैं। इससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा सा नजर आया। वहीं रोडवेज पर यात्रियों की भीड़ रही। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के सामने ज्यादा दिक्कत है।

रिफंड कराने वाले यात्रियों की भीड़
शाहजहांपुर। वाराणसी रेल सेक्शन में इंटरलॉकिंग के काम के चलते ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला सोमवार के बाद मंगलवार को भी जारी रहेगा। बुधवार को उपासना, अर्चना और नौचंदी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। ट्रेनों को निरस्त किए जाने के बाद रिजर्वेशन रिफंड कराने वाले यात्रियों की भीड़ लग रही है। मंगलवार को भी स्टेशन पर यात्री दिन भर परेशान रहे। इंक्वायरी काउंटर पर पूछताछ करने वालों की भी भीड़ रही।
विज्ञापन


पांच जार टिकटों की बिक्री घटी
शाहजहांपुर। ट्रेनें निरस्त होने से शाहजहांपुर स्टेशन पर रिजर्वेशन और जनरल टिकट की बिक्री में भारी गिरावट आई है। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आसतन प्रतिदिन 10 हजार टिकटों की बिक्री होती है। इससे यात्री किराया के रूप में स्टेशन पर करीब नौ लाख रुपये प्रतिदिन आते हैं। ट्रेनें निरस्त होने से सोमवार और मंगलवार को टिकट बिक्री में काफी गिरावट आई है। बुधवार को गिरावट और ज्यादा होने की आशंका है। औसतन पांच हजार टिकटों की बिक्री कम हुई है। रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की संख्या भी 70 प्रतिशत तक कम हुई है।

पहले से निरस्त चल रहीं करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन फिलहाल शुरू नहीं हो सका है। वाराणसी रेल सेक्शन में इंटरलॉकिंग काम के चलते कुछ और ट्रेनों को निरस्त किया गया है। यात्रियों को इस समय असुविधा हो रही है। उनको असुविधा न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अगले महीने ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से पटरी पर आ जाएगा।
विज्ञापन

- प्रभाष राघव, डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें