शाहजहांपुर। चार दिन पहले संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला ने मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव रधौला निवासी साधूलाल की पत्नी 30 वर्षीय राजो देवी चार दिन पहले संदिग्ध हालात में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। मोहम्मदी इलाज कराने पर जब कोई फायदा हुआ, तब परिजनों ने उसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजो ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की सास फूलमती ने बताया कि घटना के समय राजो घर पर अकेली खाना बना रही थी, तभी अचानक आग लग गई। राजो का मायका बिहार में है। सात साल पहले राजो की शादी हुई थी, उसके एक पांच साल की बेटी वंदना है। उसके मायके वालों को सूचना दे दी गई है।