रामपुरा। पुलिस ने जगम्मनपुर में दो दिन पूर्व हुई महिला की हत्या में आरोपी पति अरुण कुमार उर्फ बबलू शुक्ला पर 5 हजार का इनाम घोषित किया है।
बता दें कि रामपुरा थाना के ग्राम जगम्मनपुर में बीती 17 मार्च को अरुण कुमार शुक्ला उर्फ बबलू शुक्ला पुत्र पुत्तीलाल शुक्ला ने अपनी पत्नी ज्योति (30) की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। और उसके बाद से वह फरार हो गया था।
पुलिस ने टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन हत्यारोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। मंगलवार को थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करवाने व उसकी सूचना देने वाले को पांच हजार रुपए इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले के लिए पुलिस ने थानाध्यक्ष रामपुरा चौकी इंचार्ज ऊमरी व जगम्मनपुर के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।