फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर्स शोरूम से एक लाख की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में दर्शन मोटर्स के शोरूम पर चोरों ने शनिवार रात एक लाख की नकदी चोरी कर ली। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव राईखेड़ा निवासी हरजिंदर सिंह की गर्रा पुल के पास दर्शन मोटर्स के नाम से ऑटो पार्ट्स व का रिपेयरिंग का शोरूम है। शनिवार रात चोर उनके शोरूम में दीवार फांद के घुस गए। चोरों ने कार्यालय के दरवाजे का लॉक तोड़ उसके अंदर घुस कर काउंटर की दराज में रखे एक लाख रुपये चोरी कर लिए। रविवार सुबह जब शोरूम स्वामी हरजिंदर सिंह आए तो सन्न रह गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रदीप सहरावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास लोगों से घटना के संबंध में जानकारी की। शोरूम स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। कोतवाली चौक प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। चोरों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें