फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों से एक लाख का माल साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। चोरों ने बृहस्पतिवार रात को नगर में तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी सहित एक लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदारों को सुबह चोेरी का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पटई निवासी जसविंदर सिंह की पुवायां में नाहिल रोड पर पंजाब सोप फैक्ट्री के नाम से दुकान है। चोरों ने बृहस्पतिवार रात दुकान का ताला तोड़कर 14 हजार रुपये चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में हिमांशु वर्मा की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल औप अन्य सामान चोरी कर लिया।
इस घटना के बाद चोरों ने पुवायां के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सतपाल शर्मा की नाहिल मार्ग पर ही स्थित मार्डन सीड एंड पेस्टीसाइड का शटर तोड़कर 14 हजार की नकदी और खेती के काम आने वाली दवाएं चोरी कर लीं। चोरी की सूचना पाकर आसपास के व्यापारी जमा हो गए। और चोरी की वारदात पर चिंता जतायी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

नगर में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों से आक्रोशित व्यापार मंडल पदाधिकारी शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी से मिले और बताया कि गश्त बढ़ाने से चोरी की वारदातें नहीं रुक सकती हैं। व्यापारियों ने कहा कि लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी परेशान हैं। रात में घर जाने के बाद भी चिंतित रहते हैं। इस पर हर हाल में अंकुश लगाया जाए। व्यापारियों ने बताया चोरी की घटनाएं नगर के ही स्मैकिये कर रहे हैं। चोरी से मिले रुपयों से वह नशे का शौक पूरा कर रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि नगर में कई जगहों पर स्मैक बेची जा रही है।
कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि चोरियों की रोकथाम को प्रयास किए जाएंगे। व्यापारियों के सुझावों पर भी काम किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील, मंगल मिश्रा, राजा नंदा, पंकज सर्राफ, सुरेंद्र सिंह, राजीव पाठक, नरेश चौहान, पुष्पेंद्र कुमार, सुनील अग्रवाल, अवधेश कटियार, अतुल शर्मा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें