फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन बजाने को लेकर विवाद का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। भजन बजाने को लेकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाए जाने से नगर का माहौल खराब होने की आशंका पैदा हो गई। थाना पुलिस ने आरोपी शाकिर को शातिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

हेयर कटिंग की दुकान चलाने वाले युवक नेे नगर के ही शाकिर पर भजन बजाने को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद भाजपा के तमाम नेता थाने पहुंचे और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर, आरोपी शाकिर भी थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। बाद में उसका शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया। शाकिर का आरोप है कि बच्चों के विवाद में मामूली कहासुनी को कुछ लोगों ने धार्मिक आधार देकर उसे फंसाने का प्रयास किया। भजन को लेकर कोई विवाद हुआ ही नहीं था। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे, लेकिन तहरीर नहीं दी गई। इस कारण एक व्यक्ति का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें