फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबिहारी चौबे हत्याकांड : भाजपा विधायक सुशील सिंह की मुश्किलें बढ़ीं

Sun, 16 Jul 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
susheel singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के श्रीकंठपुर निवासी बसपा नेता रामबिहारी चौबे हत्याकांड में एमएलसी बृजेश सिंह के भतीजे भाजपा विधायक सुशील सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


राम बिहारी चौबे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार अजय मरदह सहित तीन के खिलाफ पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें न्यायालय को बताया है कि दर्ज मुकदमे की विवेचना में विधायक सुशील सिंह का नाम बढ़ा दिया गया है।

साथ ही मुकदमे में आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य धाराएं बढ़ा दी गई हैं। बृजेश के करीबी राम बिहारी चौबे की हत्या 4 दिसंबर 2015 को उनके घर पर हुई थी। उनके बेटे अमरनाथ चौबे ने चौबेपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


छह अप्रैल 2017 को एसटीएफ से मिली जानकारी के आधार पर चौबेपुर पुलिस ने इस हत्याकांड में एमएलसी बृजेश के करीबी अजय मदर्ह समेत तीन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी की सूचना पाकर विधायक सुशील सिंह मौके पर पहुंचे थे और जमकर विरोध जताया था लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

मामले की जांच पुलिस की बजाय अन्य एजेंसी से कराने के लिए सुशील सिंह ने प्रदेश के भाजपा सरकार के एक मंत्री और दो विधायकों की ओर से सिफारिशी पत्र भी लिखवाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें