पुवायां (शाहजहांपुर)। पुलिस ने रविवार को कई स्थानों पर छापा मार कर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। उधर बंदी के कारण दुकानों से पहले ही निकाल कर रखी शराब कई जगह बेचे जाने की सूचना मिली, लेकिन छापा मारने पर शराब बरामद न हो सकी।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव पटई के एक घर में भारी मात्रा में देशी शराब रखी हुई है। शराब बंदी के दौरान यह शराब ओवर रेट पर बेची जाएगी। सूचना पर पुलिस ने गांव में छापा मारा तो यहां शराब की 34 पेटियां बरामद की गई। पेटियों में 1530 पौवे रखे मिले। मकान मालिक शशांक शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुवायां नगर में बंडा मार्ग पर एसआरबी होटल पर शराब बेचे जाने की सूचना पर छापा मारा तो यहां अंग्रेजी शराब के 40 पौवे और 29 पौवा देशी शराब और 24 केन वियर बरामद की गई। होटल मालिक रंजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।