फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में पत्नी पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। आरसी मिशन थाने के मोहल्ला नई बस्ती रेती में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अपनी दूसरी पत्नी और उसके रिश्तेदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती रेती के रहने वाले 42 वर्षीय शिवशंकर की पत्नी रेखा की मौत हो चुकी है। रेखा से शिव शंकर को तीन बच्चे विवेक 18 वर्ष, शरद सात और शिवाली तीन वर्ष हैं। पत्नी की मौत के बाद शिवशंकर ने जनपद हरदोई के कस्बा व थाना शाहबाद की अंजू उर्फ आरती से दूसरी शादी कर ली थी। मृतक के पुत्र विवेक के मुताबिक उसके पिता और सौतेली मां के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह काम निपटा कर घर आया तो देखा कि पिता का शव घर के बाहर तखत पर पड़ा था। सौतेली मां अंजू घर पर नहीं थी। उसने यूपी 100 को कॉल की। सूचना पर यूपी 100 के साथ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
पुलिस को शिवशंकर की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी अंजू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही पत्नी और एक रिश्तेदार पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपनी मौत के लिए दोनों को जिम्मेदार बताया है। विवेक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अंजू उर्फ आरती फिलहाल फरार है। एसओ जय शंकर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें