फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से कुचलकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22,फाइल फोटो मृतक छात्र अमन कुमार
विज्ञापन

फोटो-23,शव रखकर जाम लगाए अमन के परिवार और गांव के लोग
फोटो-24,रोती बिलखती अमन के परिवार की महिलाएं

रोडवेज बस से कुचलकर छात्र की मौत
नाराज परिवार वालों ने लगाया जाम
क्रासर
एसडीएम के आश्वासन पर हुए शांत, पोस्टमार्टम को भेजा शव

अमर उजाला ब्यूरो
चांदपुर/खुटार। स्कूल जाते समय कक्षा आठ के छात्र की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। पुलिस ने बस को पुवायां के गांव गंगसरा से बरामद कर लिया है।
गांव नवदिया नवाजपुर निवासी ओमप्रकाश मौर्या का 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार अपने साथी गांव के कंधईलाल के पुत्र रिंकू के साथ साइकिल से गांव के ही स्वतंत्रता सेनानी जदुनंदन प्रसाद इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रहा था। वह कक्षा आठ का छात्र था। गांव से बाहर निकलते ही जोगराजपुर से शाहजहांपुर जा रही तेज रफ्तार बस के चालक ने उसकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे रिंकू उछलकर दूर जा गिरा, लेकिन अमन बस के पिछले पहिए के नीचे आकर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस सहित मौके से भाग निकला। पुलिस ने खाली खड़ी बस को पुवायां के गांव गंगसरा से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सूचना पाकर अमन के परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। गांव के तमाम लोग भी घटना स्थल पर आ गए और शव को पूरनपुर जोगराजपुर लिंक मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। लोग डीएम, एसपी को मौके पर बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर खुटार के थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलवाने की संस्तुति करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। अमन की मौत से पिता ओमप्रकाश, मां माया देवी, भाई नागेंद्र, सोनू, बहन रेनू और रोली का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

-------------------
ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोग घायल
खुटार। जनपद लखीमपुर के थाना पलिया के गांव नगला निवासी शराफत खां बाइक से घर-घर जाकर कपड़े बेचने का काम करता है। बृहस्पतिवार को वह अपने ताऊ के लड़के लियाकत के साथ कपड़ा खरीदने पूरनपुर गया था। शुक्रवार को वापस घर जाते समय खुटार पूरनपुर रोड पर गांव मुरादपुर के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे शराफत गंभीर रूप से घायल हो गया। लियाकत ने उसे खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें