फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
 तिलहर क्षेत्र के गांव गोपालपुर नगरिया निवासी बीएससी की छात्रा की मंगलवार दोपहर घर में गोली लगने से मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी जरनैल सिंह की 19 वर्षीय बेटी गुरप्रीत कौर सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कहेलिया में स्थित डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर दोपहर लगभग एक बजे घर में सफाई करते समय उसने पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक उठाकर दूसरे स्थान पर रखने के लिए जैसे ही जमीन पर रखी, तभी अचानक गोली चल गई और गोली उसके सिर में बायीं तरफ आंख में लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर मां रंजीत कौर कमरे की तरफ दौड़ी तो देखा कि बेटी खून से लथपथ पड़ी है। बेटी को इस हालत में देखकर उसके मुंह से चीख निकल गई। इसके बाद परिवार के अन्य लोग भी आ गए और घर में चीखपुकार मच गई। मामले की जानकारी मोबाइल पर मृतका के पिता जनरैल सिंह को दी गई। वह घटना के समय किसी काम से कचहरी शाहजहांपुर आए हुए थे। वह जल्दी से घर पहुंचे और जिंदा होने की उम्मीद में बेटी को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने अचानक गोली चलने से बेटी की मौत हो जाने की सूचना तिलहर पुलिस को दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतका गुरप्रीत दो बहन और दो भाइयों के बीच तीसरे नंबर की थी। उससे बड़ी बहन चमन कौर बीएड कर रही है, जबकि एक भाई मनविंदर बीकॉम और दूसरा भाई गोरा बीएससी का छात्र है। घटना से परिवार वाले गहरे सदमे में हैं।

पिता ने अचानक गोली चल जाने से मौत होने की जानकारी दी है।, मौका मुआयना कर लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। मौत का सही कारण जानने को गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोकपाल, इंस्पेक्टर तिलहर कोतवाली
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें