फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी की मासूम बेटी के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-32
विज्ञापन

सराफा व्यापारी की मासूम बेटी के अपहरण का प्रयास
मासूम के रोने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ा, तमंचा बरामद
आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
जैतीपुर। थाना गड़िया रंगीन कस्बा में सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे सराफा व्यापारी की तीन वर्षीय बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया गया। मासूम बच्ची के चिल्लाने पर लोग आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी सुधीर वर्मा की तीन वर्षीय बेटी गौरी सोमवार दोपहर बाद तीन बजे घर के दरवाजे पर खेल रही थी, तभी एक युवक ने बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे लेकर बाजार की ओर जाने लगा। कुछ दूर चलने के बाद मासूम गौरी रोने लगी, उसके रोने पर युवक ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया और उसे लेकर तेजी से बाजार की तरफ भागने लगा, मासूम बच्ची को रोता देख उधर से गुजर रहे लोगों व आसपास दुकानदारों को शक हुआ तो उन लोगों ने उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली। उसके पास 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिल गया। इस पर युवक पुलिस की पकड़ में आने से बचने के लिए भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पूछने पर बताया कि वह लड़की को उठाकर अपने साथ ले जा रहा था। लोगों ने मासूम को उसके माता-पिता को सौंप दिया। उसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। मासूम के पिता सुधीर वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सतेंद्र पुत्र रामनरेश निवासी गांव खमरिया थाना गड़िया रंगीन बताया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्लिम खां ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें