फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विफ्ट कार में गोवंशीय पशु ले जा रहे लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22,इसी कार में ले जाए जा रहे थे गोवंशीय पशु
विज्ञापन



कार में गोवंशीय पशु ले जा रहे लोगों को पकड़ा
भीड़ ने जमकर की पिटाई, कार भी तोड़ी

अमर उजाला ब्यूरो
चांदपुर/खुटार।
कार से चार गोवंशीय पशु ले जा रहे लोगों को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। पशु तस्करों की जमकर पिटाई की गई और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने पशु ले जा रहे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसओ राहुल सिंह ने बताया कि सोमवार रात एक कार में गोवंशीय पशु ले जाए जाने की सूचना पर एसआई गुड्डू सिंह ने तिकुनियां चौराहे पर घेराबंदी की। इस बीच गोला की आरे से आ रही कार को रुकने का इशारा किया गया तो चालक गांव कोल्हूगाढ़ा की ओर भाग निकला। कोल्हूगाढ़ा के पास कार खाई में फंस गई। इस पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कार को खाईं से निकलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार निकाले जाने के दौरान लोगों को पता चला कि कार में पशु लदे हैं। लोगों ने पशु उतार लिए और कार सवार लोगों को पकड़ लिया। कार में पीछे की सीट गायब थी और खाली स्थान में चार पशुओं को नशा देकर बांधकर रखा गया था। गांव के लोगों ने पशु तस्करों की जमकर पिटाई की और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पशु ले जा रहे लोगों को पकड़ लिया। पुलिस कार को खिंचवाकर थाने ले आई और सीज कर दिया। तस्कर बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव टाड़ातेथल निवासी मो.जाहिद और कस्बा देवनियां के मो. साहिद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें