फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में डेढ़ लाख रुपये का जेवर ले भागे उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। वाशिंग पाउडर का प्रचार करने की बात कहते हुए दो ठग मौका पाकर एक गांव से डेढ़ लाख रुपये के जेवर लेकर भाग निकले। मंगलवार को गांव बसखेड़ा बुजुर्ग में दो ठग बाइक से पहुंचे। उनकी बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी, जिससे नंबर नहीं दिख रहे थे। ठगों ने खुद को एक वाशिंग पाउडर कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए लोगों को पहचान पत्र दिखाए और बताया कि वे लोग वाशिंग पाउडर का प्रचार करने आए हैं। उनके पाउडर से जेवर चमक जाते हैं। गांव की कुछ महिलाओं ने ठगों की बात पर भरोसा कर जेवर साफ करने को दे दिए। ठगों ने जेवर साफ कर वापस कर दिए।
विज्ञापन

ठगों ने एक दर्जन से अधिक घरों में जेवरों की सफाई की। इस दौरान ठग गांव के रामबहादुर के घर पहुंचे और जेवर साफ करते समय मौका पाकर सोने के कुंडल, झुमकी, पायल सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का जेवर लेकर भाग निकले। ठगों के जेवर साफ करने के दौरान एक किशोर उनकी वीडियो बनाता रहा। ठग इस बात को नहीं जान सके। ठगों के जेवर लेकर भागने से गांव में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने ठगों का पीछा कि किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। रामबहादुर ने पुलिस को तहरीर के साथ ही ठगों की वीडियो क्लिपिंग भी सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें