खरखौदा। गांव जाहिदपुर में शराब पीकर दो पक्षों में सोमवार रात कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट एवं पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के दो युवक चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मंगलवार को उन सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव जाहिदपुर में सोमवार रात राजू पुत्र सतपाल एवं दुष्यंत पुत्र राजपाल पक्ष में शराब पीकर कहासुनी हो गई। बाद में दोनों पक्षों जमकर मारपीट एवं पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के राजू एवं दुष्यंत चोटिल हो गए। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के राजू, उसके पुत्र सूरज एवं दूसरे पक्ष के दुष्यंत व बबलू पुत्रगण राजपाल को थाना ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चारों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।