फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से लुटेरों ने दिनदहाड़े 40 हजार लूटे

Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला आढ़ती से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर शुक्रवार को 40 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। कस्बा के मोहल्ला बाजार निवासी  अमर गुप्ता फूड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनकी जलालाबाद रोड पर शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी के नाम से गल्ला की आढ़त चल रही है। शुक्रवार को अपरान्ह करीब चार बजे उनका मुनीम मोहल्ला बाजार निवासी संजय कुमार गुप्ता दुकान पर बैठा था। उसी समय दो बाइकों पर आए छह लुटेरों ने आते ही गोट से तमंचे निकालकर मुनीम को डरा धमकाकर चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उनके दोनों मोबाइल कब्जे में ले लिए। तब दो बदमाश उनके ऊपर तमंचा ताने खड़े रहे। दो बदमाश दुकान के अंदर घुसकर रुपये से भरी गोलक बाहर उठा लाए। बदमाशों ने गोलक में रखे करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसी बीच पल्लेदार लालबहादुर आ गया। बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उसे भी खामोश रहने की हिदायत दी। उसके बाद सभी लुटेरे हवा में फायरिंग करते हुए जलालाबाद की ओर भाग गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद मुनीम ने एक राहगीर के मोबाइल से दुकान स्वामी को सूचना दी। बाद में पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की मगर बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। थाने पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


25-30 की उम्र के थे सभी लुटेरे
मुनीम संजय ने बताया कि सभी बदमाश 25 से 30 वर्ष की उम्र के आसपास के थे। मुनीम के अनुसार दोनों बाइक बिना नंबर की थी। एक काले रंग की बाइक पल्सर एवं दूसरी अपाचे सफेद रंग की थी। सभी बदमाश मुंह ढके थे।
व्यापारियों में पनपी असुरक्षा की भावना 
बता दें कि इससे पहले गांव रसेवन में गल्ला आढ़ती से डेढ़ लाख और गांव खड़सार के गल्ला आढ़ती से तीन लाख रुपये बदमाश लूट चुके है। शुक्रवार को एक बार फिर गल्ला व्यापारी से लूट की घटना से उनमें असुरक्षा की भावना पनप गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें