फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 40 श्रमिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खेत में काम करने के बाद श्रमिकों को घर ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से 40 श्रमिक घायल हो गए। ज्यादा घायल 29 श्रमिकों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और किशोर हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव बुधेली, हीरपुर और खुटार के गांव सराय के तमाम श्रमिक शनिवार को गांव पुनौती में आलू बीनने आए थे। दिन भर आलू बीनने के बाद तमाम श्रमिक जिसमें ज्यादातर महिलाएं और किशोर थे, फार्मर के ही ट्रैक्टर ट्रॉली से घर जा रहे थे। खुटार पूरनपुर मार्ग पर लौगांपुर के जंगल में बारिश शुरू हो गई। बताया जाता है कि इसी चालक किसी से फोन पर बात करने लगा। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खाई में जाकर पलट गया।
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। पास के गुरुद्वारे से तमाम सेवादार मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकाला। गांव बुधेली के रामबहोरे, विकास, रामभरोसे, हरिनंदन, रामचंद्र, मीना देवी, राधा देवी, विजय सहित लगभग 11 लोगों को चोटें कम होने के कारण मौके से ही घर भेज दिया गया। जबकि गांव बुधेली निवासी मधु देवी, जितेंद्र, रामबेटी, इंद्रवती, नेहा, छाया, अरूण, आकाश, अलका, गुरजीत, रामप्यारी, नन्हीं, गोमती, सुनीता, इंद्रपाल, ईश्वरवती, विशाल और गांव खुटार थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी रामसरन, रामकरन, पेमनलाल, सुरेंद्र, कमला देवी, गोलू, राजाराम, गांव हीरपुर के अनीता देवी, इंद्रपाल, कुंता देवी, विपिन, दीपक आदि को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला है। हालत गंभीर होने के कारण नन्हीं देवी, गोलू, विपिन, मधु, गोमती, अलका, रामप्यारी, रामकरन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दो किमी तक लगा जाम
हादसा होने के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। इस दौरान रोड पर दोनों ओर लगभग दो किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को गुरुद्वारे के वाहन से अस्पताल भेजवाया और ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कराया और ट्रैफिक सुचारु कराया। काफी देर बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें