फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली/ बंडा (शाहजहांपुर)। गांव उगनापुर में एक महिला ने घरेलू कलह में कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाने के कारण शव18 घंटे तक घर में पड़ा रहा। देर शाम मृतका का अंतिम संस्कार किया जा सका।
विज्ञापन

गांव उगनापुर का एक व्यक्ति अपने रुपये से भाई का मकान बनवा रहा है। युवक की पत्नी को इस बात से एतराज था। इसको लेकर दंपति में विवाद चल रहा था। सोमवार शाम भी दंपति में जमकर झगड़ा हुआ। रात में महिला ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। आधी रात के करीब मृतका के पति की आंख खुली तो पत्नी को फांसी पर झूलता देख उसके होश उड़ गए। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने शव को फांसी के फंदे से उतार लिया।
जानकारी पाकर मृतका के मायके के लोग गांव पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाने लगे। काफी देर तक चली पंचायत के बाद तय हुआ कि मृतका का पति अपने हिस्से की जमीन बच्चों के नाम कराएगा। इसके बाद पुवायां आकर बैनामे की कार्रवाई पूरी की गई। बैनामा होने के बाद देर शाम मृतका का अंतिम संस्कार किया जा सका। बंडा के एसओ महेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें