फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगजीत के परिजन को डूबने से मौत पर संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। शारदा नहर में कार गिर जाने के बाद दो लोगों के बच निकलने और एक युवक की मौत हो जाने पर परिवार के लोगों ने संदेह जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को कार को शारदा नहर से निकाल लिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव भांभी की प्रधान मंदीप कौर के पति रक्षपाल सिंह अपने साथ गांव फगुनिहाई के जगजीत सिंह और गांव बरीबरा के 40 वर्षीय जसविंदर सिंह के साथ कार से रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे गांव मकसदापुर से शारदा नहर की पटरी से घर जा रहे थे। गांव कुइयां महोलिया के पास कार अचानक शारदा नहर में जा गिरी थी। आगे बैठे रक्षपाल और जसविंदर सिंह कार का सेंट्रल लॉक खोलकर बाहर निकल आए थे। शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार के शीशे तोड़कर जगजीत को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
नहर में डूबी कार को मंगलवार को जेसीबी और लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जगजीत की पत्नी सुखविंदर कौर, पुत्र गुरप्रीत सिंह का कहना है कि कार के नहर में गिरने के बाद दो लोग बाहर निकल गए तो जगजीत क्यों नहीं निकल पाया और बाहर निकले दोनों लोगों ने जल्द प्रयास कर उसे बचाने का प्रयास क्यों नहीं किया। उन्हें जगजीत की डूबने से हुई मौत पर संदेह है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दोस्त को बिलसंडा छोड़कर लौट रहे थे कार सवार
गांव फगुनिहाई के जगजीत सिंह का दोस्त कस्बा बिलसंडा निवासी बलजिंदर सिंह सोमवार को उसके घर आया था। शाम को बलजिंदर और जगजीत गांव भांभी में प्रधान पति रक्षपाल सिंह के पास पहुंचे और वहां भोजन किया। मौके पर ही बरीबरा के जसविंदर सिंह को भी बुला लिया गया। रात करीब नौ बजे बलजिंदर सिंह ने उसे घर छोड़ने को कहा तो रक्षपाल सिंह ने अपने नौकर रामदास से बलजिंदर सिंह को बाइक से घर छोड़ आने को कहा। इससे बलजिंदर नाराज हो गया। इस पर रक्षपाल अपनी कार से जगजीत, जसविंदर के साथ बलजिंदर को छोड़ने बिलसंडा गया और वापस आते समय कार नहर में गिर जाने से जगजीत की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें