भाजपा नेता के पुत्र की गाड़ी से रुपये चोरी
झांसी। भाजपा के वरिष्ठ नेता मानवेंद्र सिंह की गाड़ी में रखे 13 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदर बाजार थाने में दी तहरीर में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मानवेंद्र सिंह के पुत्र मृगेंद्र सिंह ने बताया कि आठ अप्रैल की रात झांसी होटल के पास स्थित उनके घर में रखी गाड़ी से ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र के ननौरी निवासी सोनू राजा बुंदेला 13 हजार रुपये चोरी कर भाग गया।
पत्नी पर जानलेवा हमला
झांसी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रेमनगर थाने में दी तहरीर में सारंध्रा नगर निवासी मीरा सचान ने बताया कि उनके पति ज्ञानेंद्र सचान अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और प्लाट नाम करने की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर गाली गलौज और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।
जहर खाने वाले युवक ने दम तोड़ा
झांसी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जहर खाने वाले युवक ने दम तोड़ दिया। जालौन के पुनाया गांव में रहने वाले राहुल राजपूत (35) ने जहर खा लिया था। बाद में परिजनों ने उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राहुल के दो बच्चे हैं।