पुवायां (शाहजहांपुर)। जमीन के बैनामें में फर्जी कागजात लगाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव जंगलपुर निवासी जगदीश सिंह की पत्नी मंजीत कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने गांव में ही एक कृषि योग्य भूमि में उसका 3/4 भाग है। उसने 31 मार्च 17 को बैनामा के जरिए खरीदा उसे खरीदा था। उक्त जमीन पर वह काबिज भी है। 24 दिसंबर 18 को बलकार सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, कलावती, गांव बेला छेदा के नीरज कुमार, जंगलपुर के निर्मल सिंह ने मिलकर कूट रचना कर जमीन को बलकार सिंह पुत्र सुच्चा सिंह को बेचना बता दिया।
जानकारी होने पर उसने सुखविंदर उर्फ बलकार सिंह से जानकारी की तो उससे गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया। जमीन की ओर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।