फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में मारपीट और फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में मारपीट और फायरिंग से दहशत
विज्ञापन

शनिवार देर रात जुआरियों के दो गुट आपस में भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कोतवाली चौक इलाके की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार देर रात दो पक्षों के लोगों में मारपीट के बाद जमकर फायरिंग से इलाके में दहशत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। जय दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारियों ने कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी को दिए पत्र में मामले की जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आरंभिक पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि कॉलोनी में शनिवार रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। हार-जीत को लेकर हुए विवाद में जुआरी दो गुटों में बंटकर मारपीट करने लगे। उस वक्त आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया, लेकिन बाद में दो बाइकों पर सवार चार-पांच लोगों ने कॉलोनी के ब्लॉक संख्या 83 के पास जाकर तीन-चार फायर कर दिए। लोगों के मुताबिक फायर आवासों के छज्जे और एक बाइक पर लगे। सरे राह फायरिंग से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस देख कर आरोपी भाग खड़े हुए। चौकी प्रभारी प्रदीप सहरावत के अनुसार मौके पर जो बुलेट बरामद हुए हैं, उनसे फायरिंग की बात सही प्रतीत नहीं होती। रविवार को सुबह जय दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर को कार्रवाई के संबंध में ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सीता गुप्ता, पद्मावती, शिवा, रामवती, लाली गुप्ता, रानी, सोनी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------00000000-----------
युवती से ठगी और रेप के दो आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी एवं बलात्कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
अंजान चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि कांट इलाके की एक युवती ने 11 जून को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि दो लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ ठगी की। युवती का आरोप है कि बहाने से दोनों ने अपने घर पर बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में शहर के मोहल्ला रेती में किराए के मकानों में रह रहे आरोपी आशीष कुमार यादव और उर्वेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें