बंडा (शाहजहांपुर)। सोमवार दोपहर वोट डालने गई वृद्धा की मतदान केंद्र पर धूप में लाइन में लगी रहने से हालात बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।
गॉव धर्मापुर निवासी जयराम की 52 वर्षीय पत्नी फूलमती सोमवार दोपहर गांव में ही मतदान केंद्र पर गई थी। इस दौरान लगभग एक घंटा तक धूप में लाइन में लगे रहने के कारण फूलमती की हालात बिगड़ने लगी तो वह घर चली आई। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें निजी डॉक्टर के यहां ले गए। जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। मृतका के पति जयराम ने बताया कि वह बीमार चल रही थी और एक घंटा लाइन में लगे रहने के कारण हालात खराब हो गई थी। परिजनों की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।