फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ददरौल (शाहजहांपुर)। थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव भरगवां में छह साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बच्चा मंगलवार सुबह घर के बाहर से लापता हुआ था। बुधवार सुबह उसका शव गांव से करीब दो सौ मीटर दूर गर्रा नदी किनारे मिला। बच्चे के पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत डूबने से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गांव भरगवां के हरीओम गुप्ता की किराना की दुकान है। वह गल्ला की खरीद-फरोख्त भी करते हैं। हरीओम का छह साल का बेटा मयंक गुप्ता गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। मंगलवार सुबह सुबह मयंक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लगने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस बच्चे को तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव के ही हरिद्वार जंगल की ओर जा रहे थे। उन्होंने गर्रा नदी किनारे मयंक का शव पड़ा देखा। गांव वालों को बताया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। मयंक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसओ तेजपाल सिंह, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने भी मौका मुआयना किया। बच्चे के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर हत्या की तहरीर दी गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत की वजह डूबने से बताई गई है। चेहरे और शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी हैं। एसओ तेजपाल सिंह का कहना है कि पड़ताल की जा रही है। गुमशुदगी का दर्ज मुकदमा अपहरण और हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें