फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई में की फायरिंग, सिपाही पर भी तान दी रायफल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोतवाली चौक के मोहल्ला सिंजई में बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में फायरिंग करके दहशत फैला दी। सूचना पर चीता मोबाइल मौके पर पहुंची तो उसके सिपाही पर भी रायफल तान दी। सिपाही की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिंजई निवासी जितेंद्र उर्फ मुन्ना वाजपेयी के दो पत्नियां हैं। एक पत्नी के लड़कों से उसका विवाद चल रहा है। बुधवार शाम वह शराब पीकर घर आया। आरोप है कि रात करीब नौ बजे उसने रायफल से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इससे दहशत फैल गई। सूचना पर चीता मोबाइल ड्यूटी कर रहा तनुज नाम का सिपाही मौके पर पहुंचा। आरोप है कि जितेंद्र उर्फ मुन्ना वाजपेयी ने उस पर भी रायफल तान दी। सिपाही ने कोतवाली फोन किया। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने 315 बोर की रायफल, कारतूस के दो खोखे बरामद किए हैं। सिपाही की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी का उसके बेटों से विवाद है। इसी के चलते उसने बेटों को डराने के लिए फायरिंग की थी। मौके से फरार हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें