फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से दुराचार
विज्ञापन

खेत पर गई थी महिला, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई महिला से एक युवक ने तमंचे के बल पर दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला शनिवार शाम करीब सात बजे खेत पर शौच को जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव बंधी चक निवासी राजेश पुत्र नौरंग सिंह ने उसे दबोच लिया और तमंचे के बल पर खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। महिला किसी तरह घर आई और घटना की जानकारी पति को दी। पति रविवार सुबह उसे लेकर थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में दविश डाली जा रही है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें