फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार गया युवक अचानक लापता,अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार गया युवक लापता ,अपहरण की आशंका
विज्ञापन

खून से सना चाकू-कपड़े और साइकिल पड़ी मिली, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। शनिवार को साइकिल से बाजार गया युवक अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को गांव के बाहर खून से लथपथ कपड़े और साइकिल मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। लापता युवक के पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव राई खुर्द निवासी वीरवक्श ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र सलीम गांव में ही दुकान पर बाल काटने का काम करता है। शनिवार शाम लगभग 5 बजे सलीम दुकान के औजारों को ठीक कराने के लिए साइकिल से शाहजहांपुर गया था। देर रात तक जब सलीम घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। सलीम के परिजनों ने उसे काफी खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने बताया कि रविवार की सुबह भी जब लोग सलीम को खोजने के लिए निकले तो गांव के बाहर सड़क के किनारे खाई में सलीम की साइकिल पड़ी मिली। साइकिल के पास झाड़ियों में सलीम की शर्ट, बनियान,अंगोछा और एक चाकू पड़ा था जिनमें खून लगा हुआ था। कुछ दूरी पर सलीम का पर्स, कागजात और फल पड़े हुए मिले। खून लगे कपड़े सलीम के मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल अशोक पाल सिंह, एएसआई विनोद कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए मौका मुआयना किया। कोतवाल ने बताया कि लापता युवक सलीम सीधा-सादा प्रवृत्ति का बताया गया है उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है बताया कि सलीम के पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण की आशंका का मुकदमा दर्ज किया गया है सलीम की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाकर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें