फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के शव की रखवाली कर रहे सिपाही की जमकर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-27,28
विज्ञापन

महिला के शव की रखवाली कर रहे सिपाही की जमकर पिटाई
0 मंगलवार को हो गई थी महिला की मौत, हत्या की रिपोर्ट दर्ज
0 जहर देकर हत्या करने में पति सहित पांच नामजद
0 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, सिपाही की पिटाई पर साधी चुप्पी
बंडा। एक विवाहिता की मंगलवार शाम को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मृतका के पिता ने दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ पुत्री को जहर देकर मार देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर शव की रखवाली करने गए एक सिपाही की रात में जमकर पिटाई की गई, लेकिन पुलिस ने सिपाही की पिटाई के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
बंडा के गांव ररुआ निवासी कीर्तिपाल की पत्नी 28 वर्षीय निशा की हालत मंगलवार दोपहर बिगड़ गई। जानकारी पाकर गांव के लोग मौके पर पहंचे तो कीर्तिपाल ने बताया कि उसकी पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। शाम को निशा को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पाकर मृतका के मायके से तमाम लोग रात में ही ररुआ पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर थाने से सिपाही देशराज को मौके पर भेजा गया। सिपाही के अनुसार रात ढाई बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने आकर गाली गलौज करते हुए उसे जमकर पीट दिया, लेकिन गांव के किसी भी व्यक्ति ने उसे नहीं बचाया। बाद में फोर्स पहुंची तो आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

मृतका के पिता पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव अजीतपुर बिल्हा निवासी छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का दामाद और उसके घर के लोग काफी समय से उत्पीड़न कर रहे थे। पुत्री ने यह बात कई बार बताई। समझाने पर भी उक्त लोग नहीं माने। बुधवार को दामाद कीर्तिपाल, दामाद के पिता रामखिलावन, दामाद की मां, बहन, गांव ररुआ के ही भगवानसरन और प्रधान पति चमनलाल ने निशा के साथ मारपीट की और जबरिया जहर पिला दिया जिससे निशा की मौत हो गई। छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

पिटाई पर बचाने की गुहार लगाता रहा सिपाही, नहीं की किसी ने मदद
0 आरोपी पर चल रहे हैं कई मुकदमें, गांव में है दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। विवाहिता की मौत की सूचना के बाद बंडा थाने से सिपाही देशराज को मौके पर भेजा गया था, उसे शव को कब्जे में लेकर मौके पर ही रहने का निर्देश दिया गया था और कहा गया था कि बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रात में हुई पिटाई की बात सिपाही चीख चीख कर कह रहा है, लेकिन एसओ तेजपाल सिंह घटना की जानकारी होने से ही इंकार कर रहे हैं।
देशराज ने बताया कि रात लगभग ढाई बजे गांव का एक दबंग जिस पर कई मुकदमें चल रहे हैं, मौके पर पहुंचा और उससे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पहले उसके पेट में डंडे से प्रहार किया और बाद में हाथ पर डंडा मार दिया। उसने शोर मचाया, लेकिन गांव का कोई भी व्यक्ति नहीं आया, इस बीच आरोपी ने उसे कई डंडे जड़ दिए। इसके बाद वह मौके से भाग निकला तो अ़ंधेरा होने के कारण नाली में गिरकर चोटिल हो गया।
विज्ञापन

आरोपी ने पीछा किया तो देशराज फिर से भागा तो तालाब में जा गिरा। किसी तरह वह भागकर गांव नवदिया में भट्ठे पर पहुंचा और वहां से थाने पर सूचना दी। सिपाही से मारपीट की सूचना पर थाने में खलबली मच गई। फोर्स को तत्काल गांव रवाना किया गया। पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पूरे प्रकरण में खास बात यह है कि सिपाही को पीटने वाले दबंग पर शाम पांच बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

वर्जन
सिपाही देशराज सिंह को रात में ररुआ भेजा गया था। उसनेे मारपीट ़की जानकारी नहीं दी है। सिपाही शिकायत करेगा तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
तेजपाल सिंह, एसओ बंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें