फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ा खजाना खुदवाने के बहाने गृहस्वामी की पुत्री को अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड..........
विज्ञापन

गड़ा खजाना खुदवाने के बहाने गृहस्वामी की पुत्री को अगवा करने की कोशिश
किशोरी को दिया नशीला पदार्थ, लोगों ने दो तांत्रिकों सहित चार को पकड़ा
पुलिस कर रही मामले की जांच, कहा नहीं मिली तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। मकान में गड़ा खजाना खुदवाने के नाम पर तंत्र क्रिया करने आए गैर समुदाय के दो युवकों सहित चार लोगों ने गृहस्वामी की पुत्री को नशीला पदार्थ देकर ले जाने का प्रयास किया। इस बीच लोगों ने किशोरी और उसे ले जाने की कोशिश कर रहे लोगों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी टेपों चालक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसे पड़ोस के गांव रसवां कलां का एक युवक मिला और बताया कि वह तांत्रिकों को जानता है जो गड़ा खजाना खुदवाने का काम करते हैं। इसके बाद युवक गैर समुदाय के दो लोगों को लेकर टेपों चालक के घर पहुंचा और बताया कि उसके घर में खजाना दबा हुआ है लेकिन खजाने का पता अविवाहित लड़की ही बता सकती है। इस पर टेंपो चालक ने अपनी 16 वर्षीय लड़की को तंत्र क्रिया के लिए तैयार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को रसवां कलां के युवक के घर तंत्र क्रिया शुरू की गई। इस दौरान लड़की के कपड़ों पर कोई तरल पदार्थ लगा दिया गया और उसे पीने के लिए भी दिया गया, इसके बाद लड़की अर्ध बेहोशी में चली गई। इस बीच लड़की के पिता को हवन सामग्री लाने के बहाने मौके से हटा दिया गया। किशोरी के पिता के जाते ही तंत्र क्रिया करने आए दो लोग रसवां कलां के युवक और कांट के रहने वाले एक अन्य साथी के साथ लड़की को लेकर खिसक लिए। टेंपो चालक वापस आया तो पुत्री सहित तांत्रिकों को गायब देख शोर मचा दिया। इस पर गांव के तमाम लोग आ पहुंचे और आसपास तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद लड़की और तांत्रिक खेतों के बीच रास्ते पर छिपे मिल गए। लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को बुला लिया। आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी तहरीर भी नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें