फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी की, दो ट्रेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार को अपलाइन पर अधेड़ ने मालगाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। काफी देर तक शव मालगाड़ी में फंसा रहा। मेमो मिलने के बाद पहुंची जीआरपी ने शव निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजा। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान गरीब रथ और काठगोदाम एक्सप्रेस रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन और कचहरी हाल्ट के बीच शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे करीब 55 साल का अधेड़ मालगाड़ी के सामने कूद गया। उसका शव मालगाड़ी में फंस गया। इसके बाद मालगाड़ी रास्ते में खड़ी हो गई। इस बारे में सूचना मिलने पर जीआरपी एसओ छत्रपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने मालगाड़ी में फंसे शव को निकलवाने के बाद ट्रेन को रवाना किया। मालगाड़ी के खड़े रहने की वजह से गरीब रथ गोविंदगंज आउटर पर करीब आधा घंटा तक खड़ी रही। इसके बाद मालगोदाम एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं। एसओ जीआरपी छत्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 साल है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। जीआरपी के मुताबिक यह खुदकुशी का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें