फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव भटपुरा मिश्र के जंगल से अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। थाना इंचार्ज ने बताया कि शव की शिनाख्त न होने पर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर के ग्रामीण सुबह पांच बजे उठ कर गांव के उत्तर दिशा में शौच करने जा रहे थे। गांव ईशापुर व गांव भटपुरा मिश्र के बीच छोटेलाल के गेहूं के खाली पड़े खेत में एक युवक को शव पड़ा देखा तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक श्याम रंग का करीब 30 वर्षीय सामान्य कद, मटमैले रंग की पैंट,हरे रंग की बुदकीदार शर्ट,सफेद बनियान व नीला अंडरवियर पहने था। युवक के दाहिने हाथ के ऊपर बबलू,नीचे सोनू गुदा है। पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों में चर्चा है युवक की हत्या करके किसी वाहन से लाकर खेत में फेंका गया है। प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त न हो सकी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें