अल्हागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव इस्लामगंज में एक 85 वर्षीय वृद्धा रश्मि देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने गांव में कुछ विरोधियों पर वृद्धा की हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव इस्लाम गंज में होली के मौके पर जुआं हुआ था। उसमें वृद्धा रश्मि के पुत्रों का अपने ही परिवार के मनोज पुत्र पातीराम आदि से झगड़ा हो गया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। शनिवार की रात वृद्धा रश्मि की अचानक मौत हो गई। मृतका के पुत्रों ने अपने विरोधी मनोज आदि पर मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को इसी आशय की तहरीर दे दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने वृद्धा केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अजय कुमार यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ब्यूरो