फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर (शाहजहांपुर)। घर से फूल तोड़ने को निकली सात वर्षीय बालिका को एक किशोर ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित बालिका के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर ने भी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी शनिवार शाम करीब तीन बजे घर से फूल तोड़ने मंदिर की ओर गई थी। रास्ते में पड़ोस के लड़के ने बेटी को पकड़ लिया और पास में बने प्राइमरी स्कूल के भुस वाले कमरे में ले गया। जहां उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चीखने की आवाज सुनकर पत्नी मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी स्कूल के कमरे से निकलकर भागा जा रहा था। पत्नी ने बेटी से जानकारी की तो उसने आपबीती सुना दी। जब वह खेत से लौटा, तब पत्नी ने उसे बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी दी। वह बेटी को लेकर तुरंत अस्पताल गया। हालत में सुधार होने पर थाने पहुंचकर उसने मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष मोहम्मद कासिम ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह सूचना पर थाने पहुंचे सीओ सदर परमानंद पांडेय ने भी पीड़ित से जानकारी करने के साथ ही आरोपी से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


आरोपी भी नाबालिग है, उसे किशोर न्यायालय पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परमानंद पांडेय, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें