फोटो-25, बीओबी का का क्षतिग्रस्त एटीएम
फोटो-26, बिंडो की कटी ग्रिल।
बीओबी का एटीएम उखाड़ कर ले जाने की कोशिश
छत के रास्ते खिड़ी की ग्रिल काट कर घुसे थे चोर
शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही।
थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेहरा-चौड़ेहरी के डड़िया बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खिड़की की ग्रिल काट कर घुसे चोरों ने एटीएम उखाड़ कर ले जाने की कोशिश की। चोर इसमें कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
निगोही के गांव चौड़ेहरा-चौड़ेहरी के डडिय़ा बाजार स्थित में ऑफ बड़ौदा की शाखा है। इसी में अंदर एटीएम भी लगा है। बैंक का स्टाफ बृहस्पतिवार शाम काम निपटाने के बाद बैंक बंद करके चला गया। रात में किसी वक्त चोर बैंक की छत के रास्ते गैलरी में उतर गए। गैलरी में लगी खिड़की की ग्रिल काटने के बाद अंदर घुसे चोरों ने एटीएम उखाड़ कर ले जाने की कोशिश की। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजीव कमार बैंक पहुंचा। एटीएम की हालत देखकर वह दंग रह गया। उसने फोन पर सूचना संयुक्त प्रबंधक अभिषेक को दी, वह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। एसओ सुनील शर्मा ने मौका मुआयना कर पूरे मामले में जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तहरीर पर थाने की मोहर लगाकर मामले को रफादफा करने की कोशिश की जा रही है।