फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड के किनारे खाईं में मिला पीलीभीत के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां से नाहिल मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा पाया गया। शव से कुछ दूर एक साइकिल भी पड़ी मिली।मृतक की शिनाख्त पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव जगन्नाथपुर निवासी 32 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लोगों ने पुवायां नाहिल माग गांव नगरा मोड़ के पास खाई में एक शव पड़ा देखा। शव से कुछ दूर एक साइकिल भी पड़ी हुई थी। दिन में लगभग 10 बजे किसी ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को मौके से एक कार की हेडलाइट का टूटा शीशा और बंफर की फाइवर आदि पड़ी मिली।
शव मिलने की जानकारी पाकर पड़ोस के गांव गुधनी के कुछ लोगों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शव की पहचान कराई तो जानकारी मिली कि मृतक संजय कुमार है। गुधनी में रहने वाले रिश्तेदारों ने बताया कि संजय बृहस्पतिवार को साइकिल से उनके घर आया था और शाम को वापस घर जाने की बात कहकर चला गया था। मृतक के भाई सत्यपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर संजय को मार देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें