फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन स्कूल की छत ढहने से घायल विजय ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-27,मृतक विजय प्रताप का फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-28,मृतक विजय के रोते-बिलखते परिजन

निर्माणाधीन स्कूल की छत ढहने से घायल विजय ने भी तोड़ा दम
मरने वालों की संख्या हुई चार, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
लखनऊ ले जाते समय सल्लिया-मैगलगंज के बीच मंगलवार सुबह थम गईं सांसे

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
निर्माणाधीन दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का लिंटर ढहने से घायल हुए विजय प्रताप उर्फ डब्लू की भी मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में सल्लिया और मैगलगंज के बीच उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस घटना में मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव निगोना मकरंदपुर निवासी 19 वर्षीय विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू भी रविवार को रामचंद्र मिशन क्षेत्र में बन रहे बृजेंद्र सिंह साहनी के दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बतौर मजदूर काम करने पहुंचा था। दोपहर लगभग तीन बजे जैसे ही लिंटर मय झूला के नीचे गिरा तो अन्य मजदूरों के साथ विजय भी मलबे के नीचे दब गया। देर शाम तक 18 मजदूर निकाले गए, जिनमें तीन की मौत हो चुकी थी। 15 घायल थे। घायलों में विजय प्रताप को सबसे आखिर में मलबे के नीचे से निकाला जा सका था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया थ। परिजन उसे मंगलवार तड़के चार बजे लखनऊ के लिए लेकर चले। सल्लिया और मैगलगंज के बीच पहुंचने पर विजय ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय की एक सबसे बड़ी बहन प्रिया, भाई उदयवीर, सूर्यवीर, मां अविनेश उर्फ सुनीता और पिता कुनेंद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना में रौसर कोठी निवासी 30 वषीय मनोज शर्मा, चकभिटारा निवासी 25 वर्षीय परमेश्वर दयाल, निगोना मकरंदपुर निवासी 27 वर्षीय विनय की घटना वाले दिन ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें