फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात दो बजे तक जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अशफाकनगर चौराहे पर रविवार रात लगाया गया जाम पुलिस की मशक्कत के बाद रात 12:30 बजे खुल पाया। जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग दो बजे यातायात सुचारू हो पाया। इस दौरान जाम में फंसे लोग खासे परेशान रहे। वहीं पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट देर रात दर्ज कर ली गई थी। दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन का विवाद था। हालांकि अब समझौता हो गया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी मसरूर खां अपने साथियों के साथ रविवार रात जुलूस के साथ ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी महमद हद्दफ निवासी छोटा शकील और बुद्धा उसे रेल लाइन की तरफ बुला ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने उसके पास से नकदी और मोबाइल भी छीन लिया। इस घटना के बाद लौटकर मसरूर ने ताजिये में शामिल लोगों को अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी तो लोग भड़क गए और मारपीट करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन लोगों ने ताजिया जुलूस रोक दिया और साउंड लगे वाहन आडे़-तिरछे खड़े करके जाम लगा दिया। इसके बाद पुवायां रोड पर चिनौर गांव तक लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं रोडवेज के सामने भी जाम में वाहन फंसे रहे। सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। रात 11:30 बजे पुलिस उन लोगों को मनाने में कामयाब हो पाई। इसके बाद ताजिया जुलूस लगभग 12:30 बजे चला, तब वाहनों का निकलना शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें