फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद एक्सप्रेस से यात्री के रुपये, मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली से बिहार जा रही शहीद एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री के जेब से किसी ने 16 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल चोरी कर लिया। बाद में उसे रेलवे कर्मियों ने चंदा करके रुपये दिए, तब वह जंगबहादुरगंज स्थित रिश्तेदार के घर चला गया। आरोप है कि इस दौरान जीआरपी ने उसकी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर निवासी ओमप्रकाश दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह तीन माह बाद कंपनी से छुट्टी लेकर शुक्रवार रात अपने घर शहीद एक्सप्रेस से जा रहा था। रास्ते में किसी ने उसकी जेब से 16 हजार रुपये की नकदी और कीमती एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शनिवार सुबह पांच बजे ट्रेन जब शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची, तब उसे चोरी हो जाने का अहसास हुआ। उसने यहां स्टेशन पर उतरने के बाद जीआरपी को घटना की सूचना दी लेकिन जीआरपी ने उसकी एक नहीं सुनी, बाद में उसने एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर जंगबहादुरगंज लखीमपुर खीरी में रह रहे रिश्तेदार को कॉल करके घटना की जानकारी दी। बाद में रेलकर्मियों ने उसे चंदा करके रुपये दिए, तब वह जंगबहादुरगंज के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें